Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत पार्टी द्धारा भैरहवा में केन्द्रीय प्रशिक्षण

 

हिमालिनी संवादाता, रुपन्देही | रुपन्देही जिल्ला भैरहवा में जनमत पार्टी केन्द्रीय सदस्य कैलाश महतो , अब्दुल खान के संयुक्त प्रशिक्षण में जनमत पार्टी रुपन्देही के केन्द्रीय तथा जिला के नेता एवं कार्यकर्ताओं प्रशिक्षण दिया गया । समापन में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी प्रकट करते हुये डा.सी. के .राउत जिन्दाबाद जिन्दाबाद , जनमत पार्टी जिन्दाबाद जिन्दाबाद का नारा लगाते हुये अबिर गूलाल उडा कर जश्न मनाई गई । कार्यक्रम में रुपन्देही जिला संयोजक एवं केन्द्रीय सदस्य भोपेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नेतृत्व विकास और शोषण दमन अत्याचार मे फसे सभी मधेशी उत्पिडित समुदाय को हक अधिकार के संर्घष मे सहयोग करने के लिये डा. राउत के बिचारो को गाँव गाँव तक पहुचाने के लिये आव्हान किया गया । कार्यक्रम में रामकेश गुप्ता , संजय मिश्रा चन्द्रशेखर सोनार , शिवचरण केवट संतोष यादव सुनिल यादव , चन्द्र कुमार सिहं, शम्भु यादव बिजय यादव लगायत, जिला समिति, क्षेत्रीय समिति , गाँवपालिका समिति, वार्ड समिति लगायत पार्टी के विभिन्न भातृ संगठन के प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थिति रहे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 नवम्बर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com