रुपन्देही में सवारी दुर्घटना, ३ की मौत
हिमालिनी संवादाता रुपन्देही । रुपन्देही जिला रोहिणी गावपालिका वड़ा नंबर ४ सुइलिहवा में ३ ट्रक के आपस में टकराने से ३ लोगो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है और ९ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। ।जिनको उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। और तीनों मृतको की पहचान :लालू कुर्मी ,मोविकन कुर्मी निवासी नवल पारसी जिला पल्हीनन्दन ,पूर्ण बहादुर भुजेल सुनसरी जिला निवासी के रूप में की गई है । भैरहवा से परासी की तरफ जा रहे लु १ ख ६७४५ नम्बर का ट्रक परासी से भैरहवा की तरफ आने के क्रम मे ना २ ख ८४८१ और ना ५ ख ७८५६ नम्बर के ट्रक भीषण कोहरे की वजह से आपस में टकराने की वजह से ३युवक मृत्यु हो गई ।और घायल में ४ लोगो की अवस्था नाजुक बताई गई हैं ।जिनका इलाज युनिभर्षल मेडिकल कलेज किया जा रहा है ।अन्य ५ लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार भैरहवा भिम अस्पताल में हो रहा है। जिल्ला प्रहरी कार्यालय प्रवक्ता प्रहरी निरिक्षक केशव ज्ञवाली ने बताया है की भैरहवा से लोडेड ट्रक परासी की तरफ जाने के क्रम विपरित दिशा से आ रहे खाली ट्रक के आपस में घने कोहरे की वजह से टकर हुआ जिसमे दो ट्रक काभी छतिग्रस्त हो गए और एक ट्रक का कोइ नुक्सान नहीं हुआ ।


