Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जन्मदिन पर विद्यालय में कम्प्युटर वितरण

 

हिमालिनि संवादाता/रूपन्देही
रुपन्देही जिला मायादेवी गावपालिका वड़ा नंबर ७ हाटीबनगाई स्थित श्री सिद्धार्थ बाल निकेतन केदार पाण्डेय माध्यमिक विद्यालय में मायादेवी च्यारिटेबल फाउण्डेशन संस्थापक रवि कुमार रौनियार ने अपने पुत्र अभिनव रौनियार के ६ वां जन्मदिन के शुभअवसर पर सामूदायिक विद्यालय को ४ सेट कम्प्युटर हस्तान्तरण किया ।हस्तान्तरण कार्यक्रम में रवि कुमार रौनियार ने कहा की नेपाल अधिराज्य विद्यालय में कम्प्युटर शिक्षा अनिवार्य के बाद भी कम्प्युटर का अभाव है । जिसको देखते मेरे मन में एक लालसा आया की मै अपने पुत्र के जन्मोत्सव के दिन श्री सिद्धार्थ बाल निकेतन केदार पाण्डेय माध्यमिक विद्यालय में कम्प्यूटर हस्तान्तरण करूँगा ताकि विद्यार्थी उसका अध्यन कर सकें ।और किताबी ज्ञान के साथ साथ डिजिटल की दुनिया में कम्प्युटर का शिक्षा महत्त्वपूर्ण है।विद्यालयका प्रधानाध्यापक रविकान्त उपाध्याय ने कहा की ऐसे नेक कार्य को देख कर सामाजिक व्यक्ति को सहयोगात्मक प्रेरणा प्रदान होता है।कार्यक्रम मायादेवी च्यारिटेबल फाउण्डेशन संस्थापक रवि कुमार रौनियार के अध्यक्षता, फाउण्डेशन संरक्षक राम सोहरत गुप्ता के प्रमुख आतिथ्यता, विद्यालय शिक्षक विनय कुमार पाण्डेय के स्वागत मन्तब्य एवम् शिक्षिका भुमा अर्याल के सञ्चालन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *