Sat. Nov 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान ने कहा, आतंकी मसूद अजहर पाकिस्तान से गायब

 

वॉशिंगटन।


पाकिस्तान ने अब फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF) के सामने कहा है कि आतंकी मसूद अजहर पाकिस्तान से गायब हो गया है। उसके परिवार का भी कोई पता नहीं है।

मीडिया खबरों के अनुसार, अक्टूबर में जो मीटिंग हुई थी उसमें पाकिस्तान ने दावा किया था कि मसूद और उसका परिवार लापता हैं। पाकिस्तान यह बताने में भी विफल रहा कि अजहर, उसके साथ जकिउर रहमान लखवी आदि पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

यह भी पढें   वरिष्ठ नेता बिमलेन्द्र निधि द्वारा देउवा गुट के सभापति पद पर चुनाव लड़ने का निर्णय

पाकिस्तान ने दावा किया है कि संयुक्त राष्‍ट्र द्वारा आतंकी घोषित किए गए कुल 16 लोग उसकी धरती पर थे। उसमें से 7 मर चुके हैं। बचे 9 में से 7 ने संयुक्त राष्‍ट्र में अपील की है कि उन पर लगे वित्त और यातायात संबंधी प्रतिबंधों को हटाया जाए।
पाकिस्तान ने कहा कि इन आतंकियों में लश्कर ए तैयबा प्रमुख हाफिज सईद, हाजी मुहम्मद अशरफ, जफर इकबाल, हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टवी, याहया मोहम्मद मुजाहिद, आरिफ कासमानी और अब्दुल रहमान शामिल है। फिलहाल इन लोगों के बैंक अकाउंट भी बंद कर दिए गए हैं।

यह भी पढें   200 छात्राओं की हुई नि:शुल्क एनीमिया जांँच, 60 से अधिक छात्राओं में हेमोग्लोबिन कम पाया गया

उल्लेखनीय है कि मसूद अजहर को संयुक्त राष्‍ट्र ने मई 2019 को आतंकियों की सूची में डाला था। पाकिस्तान पहले से ग्रे लिस्ट में है। उस पर ब्लैक लिस्ट होने का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल उसका केस FATF के पास रिव्यू के लिए गया है। देखा जा रहा है कि आतंक से लड़ने के लिए उसने पर्याप्त कदम उठाए हैं कि नहीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com