Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ में सरकार परिवर्तन हो सकता हैः प्रचण्ड

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, २४ फरवरी । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि प्रदेश नं. २ में सरकार परिवर्तन की संभावना है । मिथिला बिहारी नगरपालिका–८ कचुरी में आइतबार से शुरु १५ दिनों की मिथिला माध्यमिकी परिक्रमा उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए पहुँचे अध्यक्ष प्रचण्ड ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऐसा कहा है ।

अध्यक्ष प्रचण्ड को कहना है कि प्रदेश नं. २ में सरकार परिवर्तन के लिए राजनीतिक दलों के साथ बातचीत हो रही है । उन्होंने दावा किया है कि समाजवादी और राजपा के नेताओं के साथ इस विषय में विचार–विमर्श जारी है । सरकार कब तक परिवर्तन होगी, इसके बारे में उन्होंने कुछ भी नहीं कहा ।

यह भी पढें   न्यूयॉर्क में नेपाल के विदेश मंत्री और भूटान के प्रधानमंत्री की मुलाकात

स्मरणीय है, प्रदेश नं. २ में समाजवादी और राजपा नेतृत्व में सरकार है । दोनों पार्टी के नेता कहते हैं कि यहां सरकार परिवर्तन की संभावना नहीं है । लेकिन अध्यक्ष प्रचण्ड ने जनकपुर में ही जाकार सरकार परिवर्तन होने की संभावना के बारे में कहा है । नेकपा और राजपा के बीच राष्ट्रीयसभा चुनाव में गठबंधन होने के बाद प्रदेश नं. २ में सरकार परिवर्तन संबंधी बहस जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com