Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार के विरुद्ध अधिक आलोचना होने के बाद ओली–प्रचण्ड बालुवाटार में

 

२४ फरवरी, काठमांडू । नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के दोनों अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’बीच सम–सामयिक विषयों को लेकर बातचीत हुयी है । प्रधानमन्त्री के सरकारी निवास बालुवाटार में दोनों नेता आकस्मिक रुप में इकठ्ठा हो गए थे ।
प्रधानमन्त्री का प्रेस सलाहकार सूर्य थापा ने जानकारी दिया कि प्रधानमन्त्री तथा अध्यक्ष बीच समसामयीक विषय पर चर्चा हो रही है । संविधान संशोधन, एमसीसी, गोकुल बाँस्कोटा प्रकरण और प्रधानमन्त्री के जन्मोत्सव में काटा गया केक प्रकरण को लेकर सरकार तथा नेकपा का देशभर आलेचना हो रही है । ओली और प्रचण्ड के बीच इन्हीं विषयों को लेकर बातचीत हो रही है ।
निर्वतमान सूचना तथा सञ्चार प्रविधिमन्त्री गोकुल बाँस्कोटा का अडियो प्रकरण सार्वजनिक होने के बाद बाँस्कोटा और प्रधानमन्त्री ओली के विरुद्ध में भी अख्तियार में उजुरी दर्ता हुयी है । सम्भवतः प्रधानमन्त्री विरुद्ध अख्तियार में पहली बार उजुरी डाली गयी है ।
शनिबार के सचिवालय बैठक द्वारा संविधान संशोधन के लिये कार्यदल गठन होने का समाचार सार्वजनिक होने के बाद नेकपा में उस विषय को लेकर विरोध हो रहा है । जिससे नेकपा की आलोचना हो रही है ।
इसी प्रकार प्रधानमन्त्री केपी ओली द्वारा अपने जन्मोत्सव के अवसर पर नेपाल का नक्साके आकार का केक काटने से उनकी राष्ट्रीयता पर प्रश्न चिन्ह लगा है । इस बात से सन्चार माध्यम से लेकर सामाजिक सन्जाल में विरोध हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *