अनशनरत वडाध्यक्ष कृष्ण पौडेल के स्वास्थ्य में समस्या, अस्पताल भर्ना
२४ फरवरी, काठमांडू । माडी नगरपालिका–१ का वडाध्यक्ष कृष्ण पौडेल विगत ६ दिनों से आमरण अनशन पर है । अनशन के कारण स्वास्थ्य अवस्था गम्भीर हो गया है, फलश्वरुप उन्हें भरतपुर अस्पताल में भर्ना कराया गया है । विभिन्न मांगों के साथ पौडेल ७ गते फागुन से अनशन पर बैठे थे ।
अनशन के क्रम मे उनके स्वास्थ्य स्थिति में जटिलता आने के बाद रविवार को उन्हें भरतपुर अस्पताल पहुंचाया गया है ।
भरतपुर अस्पताल का मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. श्री राम तिवारी ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद जानकारी दिया कि उनके शरीर में आक्सिजन का आभाव हो गया था जिससे हृदय की धडकन की चाल बढ गई थी । उन्होंने बताया कि उनका इलाज चल रहा है ।
इसी बीच अनशनरत पौडेल की मांग सुनवाइ नहीं होने से स्थानीय द्वारा माडी बन्द कराया गया है ।
इलाका प्रहरी कार्यालय माडी ने जानकारी दिया कि माडी बन्द होने के कारण वहां के जिला का सवारीसाधन बन्द हो गया है तथा बजार भी बन्द हो गया है ।
पौडेल का मांग इस प्रकार है – राष्ट्रिय निकुञ्ज तथा वन्यजन्तु संरक्षण –पाँचवें संशोधन) नियमावली २०७६ पुन संशोधन होना चाहिये, बाँदरझुला के साथ–साथ अमिलिया का उचित व्यवस्था होना चाहिये, मानव वन्यजन्तु द्वन्द्व निवारण में वन और बस्ती बीच वैज्ञानिक संरचना बनाना चाहिये, और उत्तरी सिमाना के अन्तर्गत का रिउ खोला कोरिडोर का निर्माण व्यवस्थित होना चाहिये ।

