Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं बहुत जल्द काम पर वापस लौटूंगाः प्रधानमन्त्री ओली

 

दूसरी बार गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली त्रिवि शिक्षण अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं । अभी उनसे सिर्फ डाक्टर ही मिल सकता है ।
परिवार के सदस्य, मन्त्रियों किसी को भी अभी प्रधानमन्त्री से मिलने की अनुमति नहीं दिया गया है । आज शुक्रवार को प्रधानमन्त्री ओली ने अपने राजनीतिक सलाहकार विष्णु रिमाल के साथ टेलिफोन के माध्यम से बातचीत किये हैं ।
रिमाल ने जानकारी दिया कि प्रधानमन्त्री ने उनसे कहा कि सभी साथियों को सूचित कर दीजिये कि मेरे स्वास्थ्य में सुधार तीव्र गति से हो रहा है ।
रिमाल ने बताया कि प्रधानमन्त्री ने कहा है कि मैं बहुत जल्द काम वापस लौटूंगा ।
चिकित्सकों ने बताया कि प्रधानमन्त्री ओली का बुधबार गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया था, उनके स्वास्थ्य में अपेक्षाकृत सुधार हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com