कांग्रेस सांसद चौधरी ने प्रधानमन्त्री से इस्तिफा मांगा
६ मार्च, काठमांडू । प्रमुख प्रतिपक्षी नेपाली कांग्रेस का सांसद तेजुलाल चौधरी ने प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली से इस्तिफा मांगा है । शुक्रवार प्रतिनिधि सभा के शून्य समय में उन्होंने मांग करते हुये कहा कि भ्रष्टाचारी के ऊपर अभी तक किसी भी प्रकार की कार्रबाई नहीं हुयी है तो नैतिकता के आधार पर प्रधानमन्त्री ओली को राजीनामा देना चाहिये ।
फिलहाल प्रधानमन्त्री ओली मिर्गौला प्रत्यारोपण के बाद त्रिवि शिक्षण अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं ।
इसी प्रसंग को लक्ष्य बनाकर सांसद चौधरी ने कहा कि ‘प्रधानमन्त्री जी जिस प्रकार शरीर का कोई अंग बेकार हो जाने के बाद उसे बदल दिया जाता है उसी प्रकार अपने आस–पास के काम नहीं लगने वाला भ्रष्टाचारियों के ऊपर अभी तक कोई कार्रबाई क्यों नहीं हुयी है ?
उन्होंने कहा कि इसी कारण नैतिकता के आधर पर आपके राजीनामा के लिये जोरदार मांग है । उन्होंने कहा कि चीन से फैला हुआ कोरोना वाइरस से भी वृहत समस्या के रुप में भ्रष्टाचार है । उन्होंने उल्लेख करते हुये कहा कि भ्रष्टाचार देश के हृदय, कलेजा तथा नश –नश में समाया हुआ है और जनता खून, पसीना चुस रहा है ।

