Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युएई निवासी दो नेपाली नागरिक कोरोना भाइरस से संक्रमित

 

काठमांडू, १० मार्च । युएई निवासी दो नेपाली नागरिक में कोरोना भाइरस पाया गया है । युएई स्थित स्वास्थ्य मन्त्रालय की ओर से सोमबार सार्वजनिक रिपोर्ट में कहा गया है कि दो नेपाली नागरिक सहित १४ लोगों में कोरोना भाइरस का संक्रमण पाया गया है । अब युएई में कोराना संक्रमित लोगों की संख्या ५९ पहुंच गया है ।
पिछली बार सार्वजनिक तथ्यांक अनुसार ४ युएई, ३ इटालियन, २ नेपाली, २ बंगलादेशी, १ रसियन, १ भारतीय और १ सिरियाली नागरिकों में कोराना संक्रमण पाया गया है, जो युएई में रहते हैं । तथ्यांक अनुसार पूरै विश्व में अभी तक १ लाख ११ हजार से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं और उनमें से ३ हजार ८ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *