Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब कोइराला परिवार से ही पार्टी सभापति के उम्मीदवार आगे आएंगेः शेखर कोइराला

 

सिरहा, १० मार्च । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला ने कहा है कि आगामी पार्टी महाधिवेशन में कोइराला परिवार में से ही कोई एक व्यक्ति पार्टी सभापति के लिए उम्मीदवार बनने जा रहे हैं । उनका संकेत था कि नेतृ सुजाता कोइराला, पार्टी महामन्त्री डा. संशाक कोइराला और डा. शेखेर कोइराला (खुद) तीन नेताओं में से कोई एक व्यक्ति पार्टी सभापति के उम्मीदवार के रुप में आगे आनेवाले हैं ।
नेपाल प्रेस युनियन द्वारा लाहन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा– ‘उम्मीदवार कौन बनेंगे, अभी तक फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन हम लोगों में से ही कोई एक व्यक्ति सभापति के लिए दावेदार रहेंगे । आन्तरिक विचार–विमर्श के बाद उम्मीदवार का नाम तय करेंगे ।’ कार्यक्रम में नेतृ सुजाता कोइराला भी सहभागी थी ।
स्मरणीय है, नेपाली कांग्रेस संस्थापन समूह से बाहर रहे नेताओं के बीच इससे पहले ही आन्तरिक सहमति बनी थी कि महाधिवेशन से पहले कोई भी भावी पार्टी सभापति के लिए दावेदारी प्रस्तुत नहीं करेंगे । लेकिन सोमबार वह सहमति संशाक कोइराला ने तोड़ दिया, इससे कांग्रेस संस्थापन समूह से अलग रहे समूह के बीच अब राजनीतिक गर्मी बढ़ने की संभावना है । क्योंकि संस्थापन समूह से अलग समूह में रामचन्द्र पौडेल और प्रकाशमान सिंह सभापति के लिए सशक्त दावेदार हैं । यह दोनों प्रथम पीढ़ी के नेता हैं, इसीलिए कोइराला परिवार के सदस्यों में से इन लोगों की दोवेदारी स्वाभाविक माना जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com