हिमालिनी की ओर से रंगाेत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ
हिन्दुओं के चार बड़े पर्वों में से एक है। यह पर्व फाल्गुनी पूर्णिमा को होलिका दहन के पश्चात् चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में धूमधाम से मनाया जाता है। वसन्त ऋतु वैसे भी ऋतुराज के नाम से जानी जाती है। इसी प्रकार फाल्गुन का महीना भी अपने मादक सौन्दर्य तथा वासन्ती पवन से लोगों को हर्षित करता है। रंगाेत्सव का ये महान त्याेहार समस्त जन के जीवन काे खुशियाें और सुख सम्पदाओं से परिपूर्ण करे ।हिमालिनी की ओर से अशेष मंगलकामनाएँ ।


