मिसेज नेपाल के लिये चयनित मधेश की बेटी सिंह ने की वोट की अपील
११ मार्च, काठमांडू ।
नेपाल टुरिज्म प्रोमोटिंग वर्ष २०२० के लिये आयोजित होने जा रहा मिसेज नेपाल कार्यक्रम में मधेश की बेटी आरती सिंह भी हिस्सा लेने जा रही है ।
सिंह नेपाल टुरिज्म प्रोमोंिग वर्ष २०२० एण्ड इम्पावरिंग ओमेन आफ नेपाल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है ।
मिथिला मधेश की भूमि से मिसेज नेपाल के लिये लड रही सिंह का प्रतियोगी नं. ९ है । उन्होंने सभी से वोट का अपील की है । ग्लोवल अनलाइन पे द्वारा आयोजित टुरिज्म मिस नेपाल के लिये खुद को सहयोग करने के लिये सिंह ने सभी से अपील की है ।
उन्होंने बताया है कि वोट करने के लिये ग्लोवल अनलाइन पे के वेभसाइट से एक व्यक्ति कम से कम ४ तथा ज्यादा से ज्यादा हजार वोट कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि आईएमई के द्वारा भी वोट किया जा सकता है ।
सिंह ने बताया कि मिथिला की बेटी अब सिर्फ घुंघट में नहीं रहकर हरेक क्षेत्र में मिथिलांचल का नाम रोशन करना चाहती है, इसलिये मेरा सभी से आग्रह हैै कि मुझे वोट कर मधेश को जिताएं ।
सिंह प्रदेश नं. २ के धनुषाधाम मे धनुषाधाम नगरपालिका २ के मंगलपुर की रहने वाली है उन्होंने गांव गांव से वोट के लिये अपील की है ।

