अधिक शराब पीने से धनुषा में ५ लोगों की मौत
१३ मार्च, जनकपुर । होली में अधिक शराब पीने के कारण धनुषा में ५ लोगों की मौत हो गई है । धनुषा के क्षिरेश्वरनाथ नगरपालिका वडा नम्बर २ स्थित रमदैया में पांच लोागों की मृत्यु हुयी हू ।
इलाका प्रहरी कार्यालय सखुवा महेन्द्रनगर का प्रहरी निरीक्षक पप्पु नायक ने बताया कि मदिरा सेवन करने वाले ३ व्यक्ति मौत गुरुवार दोपहर को हयी और २ की मृत्यु रात में ।
नायक ने जानकारी दिया कि धनुषा के क्षीरेश्वरनाथ नगरपालिका का राजु महरा, ब्रह्मदेव यादव, गुदरी महरा, बद्री मण्डल और रामनारायण महरा का निधन अत्यधिक शराब पीने से हुआ है ।

