Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर के गोरधोई पोखरी में मिला एक लडकी का शव

 

१४ मार्च, जनकपुर । जनकपुर के एक पोखरी में एक लडकी का शव मिला है । प्रदेश नम्बर–२ की अस्थायी राजधानी जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका वडा नम्बर ६ में अवस्थित गोरधोई पोखरी में एक लडकी का शव बरामद हुआ है ।
स्थानीय के अनुसार मृतक रोशनी खातुन है जिसका उम्र लगभग २५ वर्ष है । सुबह जब लोग मर्निंगवाक के लिये निकले तो उक्त पोखरी में शव तैरता हुआ दिखाई दिया तो स्थानीय ने तुरन्त पुलिस को सूचित किया ।
स्थानीय के अनुसार खातुन नेपाल टेलिकम आफिस में काम करती थी तथा कपडे का दूकान भी चला रही थी ।
नायब प्रहरी उपरीक्षक रामेश्वर कार्की ने बताया कि मृतक का परिचय के सम्बन्ध में अनुसन्धान किया जा रहा है तथा यह मृत्यु है या हत्या इसके बारे में अनुसन्धान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com