Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर के तपाड़िया ‘मनोराइट ऑफ द स्कूल’ सम्मान से सम्मानित

 

माला मिश्रा बिराटनगर । स्व घासीराम जी तापड़िया के पौत्र और  डॉ सुशील तापड़िया, रोटेरियन अर्चना तापड़िया के कनिष्ठ पुत्र रचित को मसुरी की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट जॉर्जेस स्कूल ने उस विद्यालय के सर्बोच्च सम्मान ’मनोराइट ऑफ द स्कूल’ से नवाजा है। इसके साथ ही रचित को एक्सीलेंस इन डिबेटिंग, अकादमिक एक्सीलेंस, एक्सीलेंस इन इंग्लिश आदि सम्मानपत्र भी दिए गए।  रचित ने स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई बार स्कूल को सर्बोच्च स्थान दिलाया है। झारखंड माहेश्वरी सभा के सह मीडिया प्रभारी एवम पुर्णिया अंचल के मीडिय प्रभारी राजकुमार लड्ढा ने बताया कि डॉ सुशील के जयेष्ठ पुत्र डॉ अनुज तापड़िया ने भी हाल ही में चिकित्सा में पोस्ट ग्रैजुएसन के  प्रवेश परीक्षा नीट में आल इंडिया लेवल में 72 वां स्थान और एम्स की परीक्षा में 32 वां स्थान प्राप्त किया था। उसके आधार पर अनुज को एम्स ऋषिकेश में एमडी रेडियोलॉजी में एडमिशन मिल गया है। अनुज ने भी अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जॉर्जेस मसुरी से ही प्राप्त की थी और अपने कार्यकाल में उसने भी स्कूल का सर्बोच्च  सम्मान ’मनोराइट ऑफ द स्कूल’ प्राप्त किया था जहां अनुज का नाम आज भी स्कूल के बोर्ड में अंकित है ।

यह भी पढें   मिटरब्याज पीडि़तों से गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने निजगढ़ में की मुलाकात

डॉ सुशील तापड़िया बिराटनगर (नेपाल) में बिराट डायगनिस्टिक्स के नाम से कम्पलीट डायग्नोस्टिक सेंटर चला रहे है। पुर्णिया अंचल के उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर माहश्वरी ने बताया कि यह माहेष्वरी समाज मे गौरव की बात है।गुलाबबाग, अररिया, फ़ारबिसगंज जोगबनी मे हर्ष का माहौल है। राजस्थान के श्री बालाजी कस्बे के मूल निवासी तापड़िया परिवार की गौरवपूर्ण उपलब्धि झारखण्ड बिहार प्रदेश माहेष्वरी सभा एवम प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवम पुर्णिया अंचल मीडिया प्रभारी राज कुमार लढ़ा  अभिनंदन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।

यह भी पढें   गणेश नेपाली का आर्यघाट में अंतिम संस्कार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *