कोरोना वायरस नेपाल प्रवेश कर चुका है, लेकिन सरकार तथ्यांक छिपा रही हैः सांसद् यादव
काठमांडू, १३ मार्च । प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव ने दावा किया कोरोना वायरस नेपाल में प्रवेश कुर चुकी है, लेकिन सरकार ने इस संबंधी तथ्यांक को छीपाया है । बिहीबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक में बोलते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया । सांसद् यादव का आरोप है कि नेपाल के विभिन्न जगहों में कोराना वायरस से संक्रमित व्यक्ति मिले हैं, लेकिन सरकार उसको छिपाने में लगी है ।
संसद् बैठक में सांसद् यादव ने कहा कि कोरोना वायरस के सामने विश्व के शक्तिशाली देश हार चुके हैं, लेकिन उसके विरुद्ध नेपाल सरकार ने कुछ भी तैयारियां नहीं की है । उन्होंने कहा– ‘अमेरिका, युरोप, चीन पूरे हार चुके है, लेकिन नेपाल क्या कर रहा है ?’ उन्होंने आगे कहा– ‘भारत सरकार ने विदेश से आनेवाले सभी नागरिकों की भीषा अप्रील १५ तक के लिए रोका गया है, लेकिन नेपाल सरकार लापरवाही कर रही है ।
’सांसद् यादव ने दावा किया है कि पोखरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में कार्यरत चिनियां नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित है, उन लोगों को क्वारेन्टाइन में रखा गया है, लेकिन इसके बारे में सरकार चूप है, जिससे सरकार के ऊपर आंशका व्याप्त है । उन्होंने प्रश्न किया– ‘वास्तविकता क्या है ? सरकार को जवाफ देना चाहिए ।’

