Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए दी गई अनुमति रद्द की

 

काठमांडू, एएफपी।

चीन ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए दी गई अनुमति रद कर दी है। पर्वतारोहण आयोजकों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर वसंत में चढ़ाई का सीजन शुरू होने से पहले यह घोषणा की गई है। पिछले साल वसंत के मौसम में रिकॉर्ड 885 लोगों ने एवरेस्ट को फतह किया था, जिनमें 644 लोग नेपाल और 241 लोग तिब्बत के थे। एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए नेपाल की तरफ का हिस्सा अब भी खुला हुआ है, लेकिन कुछ पर्वतारोहियों ने चढ़ाई रद कर दी है।

यह भी पढें   पुलिस और सरकार के बीच अघोषित युद्ध! भावना राउत ने उठाए गंभीर सवाल

पर्वतारोहियों से अपनी चिकित्सकीय रिपोर्ट और अपनी यात्राओं से संबंधित पिछले 14 दिन की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। ऑस्ट्रिया स्थित फर्टनबैच एडवेंचर्स के लुकास फर्टनबैच ने बताया कि चीनी अधिकारियों ने हमें सूचित किया है कि पर्वत उत्तरी ओर से बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अपने 10 ग्राहकों को नेपाल की ओर से पर्वतारोहण कराएंगे। स्थानीय पर्यटन कार्यालय के अनुसार तिब्बत में पर्यटन स्थल जनवरी से बंद हैं।

एवरेस्ट के लिए परमिट जारी करने वाली चीन तिब्बत माउंटेनियरिंग एसोसिएशन से संपर्क नहीं हो रहा है। एक अन्य कंपनी अल्पेनग्लो एक्सपीडिशन ने भी एवरेस्ट से जुड़ी योजनाएं रद कर दी हैं। नेपाल में भी कंपनियों ने कहा है कि कुछ पर्वतारोहियों ने अपने कार्यक्रम रद कर दिए हैं। ‘पायनियर एडवेंचर’ के पसांग तेंजे शेरपा ने कहा, ’23 पर्वतारोहियों ने बुकिंग कराई थी, लेकिन दो समूहों ने पहले ही बुकिंग रद करा दी है। इस साल आठ से 10 पर्वतारोही ही पर्वतारोहण करेंगे। नेपाल में अभी तक कोरोना वायरस के एक मामले की पुष्टि हो चुकी है।

यह भी पढें   लुम्बिनी विकास कोष की उपाध्यक्ष बनीं आनी छोइङ डोल्मा, आठ साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूलजांच अधूरी, नियुक्ति पर विवाद,

उल्‍लेखनीय है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से ही पूरी दुनिया में फैला है। हालांकि, चीन में अब संक्रमण के मामलों में तेजी से ग‍िरावट देखी जा रही है। चीन के आधिकारिक बयान के मुताबिक, बुधवार को वायरस से 11 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही चीन में वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 3,169 तक पहुंच गया है। चीन में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल 15 नए मामले सामने आए। हुबेई प्रांत और वुहान में बुधवार को आठ नए मामलों के साथ पहली बार एक दिन में सबसे कम केस दर्ज किए गए। हालांकि अभी भी वुहान में करीब पांच करोड़ लोग नाकेबंदी की मार झेल रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com