Thu. Nov 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शेर्मा के निधन पर नेपाली कांग्रेस का झण्डा आधा झुकेगा

 

१३ मार्च, काठमांडू । नेपाली काँग्रेस का पूर्व केन्द्रीय सदस्य एवम् पूर्व मन्त्री पूर्णकुमार शेर्मा (लिम्वू) के निधन से पार्टी अत्यन्त दुखी है । उनके निधन प्रति सम्वेदना व्यक्त करते हुये नेपाली कांग्रेस अपने कार्यालय में पार्टी के झण्डा को तीन दिनों तक आधा झुका के रखेगा ।
शुक्रवार आकस्मिक केन्द्रीय समिति बैठक द्वारा शेर्मा के निधन प्रति शोक प्रस्ताव पारित करते हुये उनके सममान स्वरुप तीन दिनों तक आधा झण्डा झुकाने का निर्णय किया गया है ।
बैठक के बाद काँग्रेस केन्द्रीय कार्यालय का मुख्य सचिव कृष्णप्रसाद पौडेल द्वारा जारी विज्ञप्ति में २०७६ फागुन ३०, चैत्र १ और २ गते तीन दिनों तक पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय तथा सभी जिला कार्यालयों में पार्टी की झण्डा आधा झुकाने का निर्णय उल्लेख है ।
इसी प्रकार उनके विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख है कि चैत्र २ गते रविवार के दिन केन्द्र तथा जिला के सभी कार्यालय बन्द किया जायेगा । शेर्मा के निधन के १३वें दिन केन्द्र और सभी जिला में श्रद्धाञ्जली कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com