Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेश से आने वाले सभी यात्रियाें काे क्वारेन्टाइन में चाैदह दिनाें तक रहना अनिवार्य

 

काठमाडौँ ।

कोरोना भाइरस के संक्रमण काे देखते हुए अध्यागमन विभाग ने विदेश से आने वाले  नागरिकाें के नेपाल प्रवेश में कडाइ की है ।

विदेश से आने वाले  नेपाली नागरिक तथा विभिन्न उद्देश्य से नेपाल आने वाले विदेशी नागरिक के लिए  अध्यागमन विभाग ने विभिन्न शर्त पालन करने के लिए सूचना जारी किया है ।

विभाग के अनुसार किसी भी विदेशी यात्री के लिए  नेपाल प्रवेश का ‘अन अराइभल भिसा’ निलम्बन कर दिया गया है । पूर्व प्रवेशाज्ञा के आधार में नेपाल आने  वाले विदेशी नागरिक काे सात दिन पहले का ‘स्वाब’ परीक्षण रिपोर्ट पेश करना हाेगा। गैरआवासीय नेपाली के हक में भी यह  प्रावधान लागू हाेने की जानकारी विभाग ने दी है ।

यह भी पढें   देश के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना

शनिबार से नेपाल आने वाले सम्पूर्ण स्वदेशी एवं विदेशी नागरिक, गैरआवासीय नेपाली समेत नेपाल प्रवेश करने के दिन से १४ दिन तक अनिवार्य रुप में ‘होम क्वारेन्टाइन’ में रहना हाेगा यह विभाग ने स्पष्ट किया है ।

इसी तरह विदेशी कुटनीतिक नियोग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी नेपाल प्रवेश करने पर १४ दिन तक ‘सेल्फ क्वारेन्टाइन’ में रहना हाेगा ।

स्थलमार्ग से तीसरे देश के नागरिक काे नेपाल प्रवेश में रोक लगाया गया है उनके लिए सिर्फ त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल नेपाल आने का एकमात्र नाका के रुप में निर्धारित किए जाने की जानकारी विभाग ने दी है ।

यह भी पढें   चिलिमे टनल रेस्क्यूः भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव का अपडेट, भारत–नेपाल की संयुक्त टीम कर रही है निरंतर प्रगति

विभाग द्वारा शुक्रबार जारी किए गए सूचना के अनुसार शनिबार मध्यरात से आगामी अप्रिल ३० तक के लिए यह प्रावधान लागू हाेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com