Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पटेल नगर में निर्माण हो रहा है छठ–घाट, सांसद् यादव ने किया शिलान्यास

 

वीरगंज, १६ मार्च । वीरगंज महानगरपालिका–२१ स्थित पटेल नगर में छठ–घाट निर्माण होने जा रहा है । सोमबार एक कार्यक्रम के बीच पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद् प्रदीप यादव ने विधिपूर्वक पूजापाठ के साथ उसका शिलान्यास किया । स्थानीय पूर्वाधार विकास साझेदारी कार्यक्रम अन्तर्गत संसदीय कोष से प्राप्त १० लाख रुपयों की लागत में छठघाट निर्माण होेने जा रहा है ।
शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सांसद् यादव ने कहा कि सिर्फ मधेशी समुदाय के लोग ही नहीं, गैर–मधेशी समुदायों के लोग भी अब छठ पर्व की ओर आकर्षित होने लगे हैं, छठ पूजा के प्रति उन लोंगो की आस्था और विश्वास बढ़ता जा रहा है, इसीलिए अन्य धर्मावलम्बी से संबंद्ध समुदायों को एकताबद्ध रखने के लिए इसकी महत्ता अधिक है । उनका कहना है कि विभिन्न समुदायों की आस्था और विश्वास को बरकरार रखने के लिए भी छठपर्व का संरक्षण और संवद्र्धन आवश्यक है, उसके लिए छठघाट निर्माण होना खुशी की बात है ।
कार्यक्रम में वडा न .२२ के अध्यक्ष ग्यसुदीन मिया, समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय सचिव राधाकिशन रौनियार, नगर उपाध्यक्ष सेख रुस्तम, वडा न.२१ के एकाई अध्यक्ष निरन्जन पटेल नगर सदस्य भोज महतो, जवाहिर महतो, कृष्ण कुशवाहा, सर्वन पटेल, रञ्जन पटेल जैसे व्यक्तित्व की उपस्थिति थी ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन का उद्घाटन सत्र संपन्न

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com