काठमांडू के सतुंगल से १० लाख मास्क बरामद
१६ मार्च, काठमांडू । काठमांडू के सतुंगल से दो दिन में १० लाख मास्क बरामद किया गया है । प्रहरी ने सोमवार को छिपाये हुये ८ लाख ४० हजार मास्क बराम किया है ।
महानगरीय प्रहरी परिसर काठमांडू का प्रवक्ता डीएसपी होविन्द्र बोगटी ने जानकारी दिया कि रोहित श्रेष्ठ के घर में सञ्चालित आरडीजी इन्टरनेशनल कम्पनी में प्रहरी द्वारा छापा मारने के बाद ८ लाख ४० हजार मास्क बरामद किया गया है ।
गत रविवार को प्रहरी ने उसी क्षेत्र से १ लाख ४० हजार से अधिक मास्क बरामद किया गया । इससे पहले भी प्रहरी ने राजधानी के डल्लु से ७८ हजार और कपन से १ लाख ६८ हजार मास्क बरामद किया था ।

