Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नम्बर दाे के नामकरण में प्रस्तावित चाराे नाम में मधेश प्रदेश के पक्ष में सबसे अधिक मत

 

जनकपुर ।

प्रदेश २ के नामकरण के लिए मंगलबार हुए प्रदेश सभा के मतदान में चाराे  प्रस्ताव अस्वीकृत हाे गया है ।

चार  नाम के लिए  मंगलबार दिनभर हुए मतदान में किसी भी नाम के लिए  दाे तिहाई नहीं मिलने के कारण मतदान निरर्थकहाे गया ।

प्रदेश के सत्तारुढ दल राजपा और समाजवादी द्वारा प्रस्तावित  मधेस प्रदेश के पक्ष में ६० मत मिले थे । विपक्ष में ४८ मत मिले । एक मत बेकार गया था । इस प्रस्ताव में दाे तिहाई के लिए सिर्फ बारह मताें की कमी थी ।
तीसरे प्रस्ताव के लिए  मध्य मधेस प्रदेश के पक्ष में ४२ मत गिरे तथा विपक्ष में ६५ मत तथा मिथिला–भोजपुरा के पक्ष में २८ मत तथा विपक्ष में ७९ मत गिरे थे ।

यह भी पढें   पोखरा लाए गए रसुवा बाढ़ में मृतकों के 102 शव,शवों के प्रबंधन में समस्या

नेकपा द्वारा प्रस्तावित  जानकी प्रदेश के पक्ष में ३७ मत तथा विपक्ष में ७० मत मिले ।इसी तरह चाराे नाम अस्वीकृत हाे गए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com