पर्सा के धोरे बॉर्डर से हथियार बरामद

रेयाज आलम, बीरगंज,२०७६ चैत्र ५ गते बुधवार |पर्सा के पकहा-मैनपुर गावपालिका के वड़ा न.१ धोरे से हथियार बरामद किया गया। वड़ा न. १ धोरे, नेपाल-भारत के बॉर्डर पर स्थित है।
सशस्त्र प्रहरी के इंस्पेक्टर सुमन रानाभट्ट ने बिशेष सुराकी के आधार पर छापामारी किया जिसमे धोरे बॉर्डर के ३०० मिटर उत्तर-पूर्व झाडी में एक देशी कटुवा पिस्तौल बरामद हुआ।
धोरे बॉर्डर पर आए दिन चोरी-तस्करी होती रहती है। यहां भारत के कुख्यात अपराधी पिकनिक मनाने आते है और अपराधी घटनाओ को अंजाम देते है, इन्हे स्थानीय जनप्रतिनिधि संरक्षण देते है और कुख्यात अपराधी को दिखाकर स्थानीय लोगो को भयभीत करते है।

