Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीनी नागरिकों को देख मची अफरा-तफरी

 

सोनौली सीमा सटे नेपाल के बेलहिया कस्बे में मंगलवार की दोपहर एक चार पहिया वाहन से आए चीनी नागरिकों को देख लोगों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। चीनी नागरिकों की संख्या दो थी। जो कि एक होटल में आए थे। आसपास के लोग जानने पहुंच गए कि प्रवेश पर प्रतिबंध के बाद भी चीन के नागरिक बार्डर के पास क्यों आए हैं। होटल के मैनेजर ने बताया कि आए चीन के नागरिक नवलपरासी जिले में स्थित चीन की सीमेंट फैक्ट्री होंग शी के कर्मचारी हैं। जो किसी बैठक में शामिल होने आए हैं। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी तरफ सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव के पास नोमेंस लैंड के मुर्दहिया घाट के पास सोमवार की शाम एक विदेशी नागरिक को देखा गया। उसे देखते ही लोग कोरोना के खौफ से भागने लगे। विदेशी कि सूचना हरदी डाली एसएसबी बीओपी के जवान उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन तब तक वह कहां गया किसी को पता नहीं चल पाया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *