Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अररिया सांसद ने फारबिसगंज हवाई अड्डा चालू करने की प्रधानमंत्री से मांग

 

हिमालिनी प्रतिनिधि। नेपाल से सटे अररिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर अपने संसदीय क्षेत्र के लिए जो सदा उपेक्षित एवं विकास की मुख्यधारा से कटा रहा इसको लेकर 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र में अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहां है कि प्रत्येक वर्ष भीषण बाढ़ त्रासदी के कारण किसानों की संपूर्ण फसल बर्बादी होती है।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित महानंदा बेसिन का विस्तार कर बकरा  परमान कनकई और लूना बेसिन बनाया जाए तो वार्ड से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा क्षेत्र में मक्का की पैदावार बहुत अधिक मात्रा में होती है इसको लेकर उद्योग कारखाना प्रसंस्करण केंद्र हो जाए तो किसान संपन्न एवं खुशहाल होश खो जाएंगे।

यह भी पढें   माछापुच्छ्रे बैंक की २८वीं वार्षिक साधारणसभा सम्पन्न, ६ प्रतिशत लाभांश पारित

वही सांसद श्री सिंह ने लिखा कि अररिया संसदीय क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे एवं पिछड़ा है यहां मात्र एक महाविद्यालय है जिसमें आज भी पीजी की पढ़ाई नहीं होती है अररिया जिला में कृषि विभाग के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है लेकिन एक कृषि महाविद्यालय की स्थापना हो जाए तो यहां की कृषि एवं छात्रों के लिए पर्याप्त अवसर मिलेगा।

वहीं दूसरी ओर अररिया जिला स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अंतिम पंक्ति में है इसके लिए भारत सरकार द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय हेतु प्रस्ताव भी मांग किया गया था जिसके आलोक में अररिया जिला से भूमि को जिला प्रशासन द्वारा प्रस्ताव बिहार सरकार पटना को भेजा गया। साथ ही इस उपेक्षित जिला में चिकित्सा महाविद्यालय का अधिष्ठापन का निर्देश देने की कृपा की जाए।

यह भी पढें   पार्टी को समयानुकूल बनाने, संगठन सुदृढीकरण और देश की समृद्धि के लिए नवनिर्वाचित जिम्मेदारी को ईमानदारीपूर्वक निर्वाह करुँगा– नवनिर्वाचित महामंत्री उदयशमशेर राणा

सांसद श्री सिंह ने अपने मांग पत्र में लिखा कि माननीय अटल जी के सरकार में इस क्षेत्र में फोरलेन सड़क का निर्माण हुआ इससे इस क्षेत्र को पहचान मिली लेकिन रेलवे के क्षेत्र में आज भी उपेक्षित हैं।

श्री सिंह ने लिखा कि अररिया संसदीय क्षेत्र के फारबिसगंज में  हवाई अड्डा फिल्ड है जिसका निर्माण 1962 में भारत चीन युद्ध के समय हुआ था जहां पूर्व में सैनिक विमान से उतर जाता था परंतु आज उपेक्षित एवं बंद पड़ा है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रार्थना किया कि फारबिसगंज हवाई अड्डे का पुनः निर्माण करवाने की कृपा की जाए जिससे हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में बैठ सकें तथा गरीब जनता का सपना साकार हो सके।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com