Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काजी के ऊपर बाबूराम का का कटाक्षः माओवादी केन्द्र को समाप्त किया, अब नेकपा की बारी

 

१९ मार्च, काठमांडू । अन्तिम समय में आकर एसईई परीक्षा स्थगित होने के बाद समाजवादी पार्टी नेपाल का संघीय परिषद अध्यक्ष डा. बाबुराम भट्टराई ने अपने पूर्वसहकर्मी नाराणकाजी श्रेष्ठ और उनके समूह प्रति कटाक्ष किया है । डा. भट्टराई ने सामाजिक सञ्जाल ट्वीटर में वर्तमान सरकार को श्री ३ की उपाधि देते हुये दावी किया है कि सरकार में अवस्थित नारायणकाजी (काजी) गुट नेकपा को समाप्त कर देगी ।
उन्होंने अपने ट्वीटर में काजी गुट पर काटाक्ष करते हुये लिखा है कि यह काजी गुट हमेशा शिक्षा और स्वास्थ्य मन्त्रालय लेता है और गुट चलाता है । माके को तो समाप्त किया अब नेकपा को भी खतम करेगा । उन्होंने कहा है कि अगर उसको एसईई परीक्षा स्थगित करना ही था तो कुछ दिन पहले करता तो विद्यार्थी तथा अभिभावक को इतना तनाव नहीं होता । यह अनावश्यक खर्च और दुख से बच जाता ।
भट्टराई ने प्रश्न करते हुये कहा है कि अगर यह परीक्षा कुछ दिन पहले रोका गया होता तो कितना अच्छा होता ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *