Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपत्यका से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि

 

१९ मार्च, काठमांडू । पिछले कुछ महीनों से विश्वव्यापी रुप में फैल रहे कोभिड १९ के सन्त्रास के कारण उपत्यका से यात्रियों का बाहर होने का क्रम शुरु हो गया है । महानगरीय ट्राफिक प्रहरी महाशाखा के अनुसार अन्य दिनों के अपेक्षा कल से उपत्यका से बाहर निकलने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुयी है । उपत्यका के नागढुङ्गा, जगाति, फर्पिङ और नागार्जुन नाका से जाने वाले सवारी साधन बठ गया है ।
नया बसपार्क सञ्चालन करने वाले ल्होत्से बहुद्देश्यीय प्राली का महाप्रबन्धक सुनिल कुँवर ने बताया कि विगत के दिनों के अपेक्षा कल और आज उपत्यका से बाहर जाने वाले यात्री में वृद्धि हुयी है । उन्होंने कहा कि कल से बसपार्क में भी भीड बढ गई है ।
घर जाने के लिये आज सुबह से ही काठमांडू का नया बसपार्क, पुराना बसपार्क, कोटेश्वर, कलङ्की क्षेत्र में यात्रियों की भीड देखी गई है ।
महाशाखाका प्रवक्ता, प्रहरी उपरीक्षक जीवनकुमार श्रेष्ठ ने बताया कि कक्षा १ से लेकर ९ तक का वार्षिक परीक्षा हो जाने के छुट्टी मनाने के लिये यात्रीगण उपत्यका छोड रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *