ट्राफिक नियम के संबंध में युवा लक्षित अभिमुखीकरण कार्यक्रम
नेपालगन्ज (बाँके) पवन जायसवाल
ट्राफिक नियम के संबंध में युवा को लक्षित कर नेपालगंज पुरैनी स्थित श्री आधारभूत विद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजना किया गया है । राइजिङ आइडल्स बाँके द्वारा आयोजित और नेपालगंज उपमहानगरपालिका–२२ वडा कार्यालय की आर्थिक सहयोग तथा जिल्ला ट्राफिक प्रहरी कार्यालय बाँके की सहकार्य में युवाओं को क्षमता अभिबृद्धि तथा सचेतना मूलक कार्यक्रम किया गया है । कार्यक्रम अन्र्तगत विद्यार्थी तथा युवाओं को ट्राफिक नियम संबंधी जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम में १ सौ से अधिक विद्यार्थी तथा युवाओं की सहभागिता रही । जिला ट्राफिक प्रहरी कार्यालय बाँके के प्रहरी नायब निरिक्षक ईश्वरी देवकोटा ने कार्यक्रम का सहजीकरण किया । कार्यक्रम में बस में चढ्ने की तरिका, पैदल यात्रा करने की तरिका, साईकल चलाने की तरिका तथा ट्राफिक नियम विपरित काम करनेवालों को नेपाल की कानून तथा दण्ड जरिवान की बारे में जानकारी दी गई थी ।
राइजिङ आइडल्स बाँके के अध्यक्ष बिनोद शर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि थे– नेपालगंज उपमहानगरपालिका वडा नं.–२२ नं. के वडाध्यक्ष विद्याराम बर्मा । साथ में श्री आधारभूत विद्यालय पुरैनी विद्यालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा, जिला बाल क्लब संजाल बाँके के अध्यक्ष मेनुका रावत, वडास्तरिय युवा क्लब संजाल १० नं.– वडा के अध्यक्ष ऋतिक शाही जैसे लोगों ने कार्यक्रम में अपना– अपना विचार व्यक्त किया ।

