कोरोना कहरः संकटकालीन आर्थिक कोष स्थापना के लिए राप्रपा ने किया आग्रह
काठमांडू, २० मार्च । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण संभावित आर्थिक संकट को सम्बोधन करने के लिए सरकार को संकटकालीन आर्थिक कोष स्थापना करनी चाहिए । बिहीबार सम्पन्न पार्टी बैठक ने सरकार को ध्यानाकर्षण कराते हुए ऐसा सुझाव दिया है ।
राप्रपा ने यह भी निर्णय किया है कि कोरोना की विश्वव्यापी प्रभाव को ध्यान में रखते हुए आम जनसमुदाय को सचेत कराने के लिए पार्टी की ओरी से पहल की जाएगी । पार्टी बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति में लिखा गया है– ‘जारी अन्यौलपूर्ण परिस्थिति में नाजायज फायदा लेकर महंगी, काला बाजारी, मूल्यवृद्धि और कृतिम अभाव सिर्जना हो रहा है, इसको निराकरण करने के लिए राप्रपा सरकार का ध्यानाकर्षरण कराती है और संभावित संकट व्यवस्थापन की तैयारी के लिए भी सरकार से आग्रह करती है ।’

