मोरंग चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

माला मिश्रा बिराटनगर
मोरंग चेम्बर ऑफ कॉमर्स 1 नम्बर प्रदेश के अति बिकट पहाड़ी तेह्रथुम के मेंछायम में दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। स्वास्थ्य में 1231 लोगो ने स्वास्थ्य जांच करवाया । शिबिर में मुफ्त दवा भी वितरण किया गया । शिबिर में नोबेल मेडिकल कॉलेज का 23 चिकित्सको ने सेवा दिया। शिबिर मोरंग चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुरेश मान श्रेस्ठ , सदस्य दिप बहादुर खापुंग के देखरेख में आयोजित किया गया इस मौके पर संस्था का महासचिव कृष्ण प्रसाद दहाल, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र , संधीय संसद सदस्य भावनी प्रसाद खापुंग , तेरहथुम जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष शिव प्रसाद ढूंगाना , उपाध्यक्ष प्रेमलता गौतम घिमिरे , यादव खापुंग , गीता देवी गौतम ,प्रदीप बुढाथोकि , खगेन्द्र मान लिम्बु , नोवेल अस्पताल का प्रबंधक नारायण प्रसाद दहाल , मेंछयाएंम अस्पताल प्रमुख डॉ पंकज महारान आदि लोग उपस्थित थे।

