कोरोना–त्रासः ७२ घंटों में निर्माण हो गया ७० बेड सहित का अस्थायी अस्पताल
चितवन, २० मार्च । चितवन जिला स्थित भरतपुर महानगरपालिका–१० प्रदर्शनी केन्द्र में ७२ घण्टों में ७० बेड़ सहित अस्थायी अस्पताल निर्माण हो गया है, जो आज भरतपुर महानगरपालिका के मेयर रेणु दाहाल शुभारम्भ करने जा रही है । मेयर दाहाल ने कहा है कि आज (शुक्रबार) ११ बजे से अस्पताल संचालन में हो रहा है ।
मेयर दाहाल के ७२ घटों की समयावधी में निर्मित अस्पताल में ५० जनरल वार्ड, १० आईसीयु वार्ड और १० एचडीयू बेड है । अस्पताल निर्माण के लिए गत मंगलबार से नेपाली सेना, नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी, चिकित्सक और सर्वसाधारण लोग इकठ्ठा हो गए थे । अस्पताल संचालन की जिम्मेदारी भरतपुर महानगरपालिका का दी गई है ।

