कांग्रेस द्वारा क्रियाशील सदस्यता वितरण स्थगित
काठमांडू, २२ मार्च । नेपाली कांग्रेस ने क्रियाशील सदस्यता वितरण लगायत पार्टी द्वारा संचालित विभिन्न क्रियाकलाप स्थगित करने का निर्णय लिया है । पार्टी प्रवक्त विश्वप्रकाश शर्मा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना वायरस संबंधी जोखिम को दृष्टिगत करते हुए पार्टी ने ऐसा निर्णय लिया है ।
१४वें पार्टी महाधिवेशन की तैयारी में रहे कांग्रेस ने इससे पहले ही भेला और सम्मेलन स्थगित करने का निर्णय लिया था, लेकिन क्रियाशील सदस्यता वितरण लगायत कुछ गतिविधि जारी ही था । लेकिन पिछली बार कोरोना वायरस की जोखिम अधिक होने की संभावना दिखाई देने के कारण चैत्र ९ गते से सदस्यता वितरण अभियान को भी स्थागित किया गया है ।

