कोरोना से संक्रमित एक नेपाली नागरिक का निधन
काठमांडू, २२ मार्च । कोरोना वायरस (कोभिड–१९) से संक्रमित एक नेपाली नागरिक का निधन हो गया है । घटना बेलायत की है । बेलायत निवासी ६६ वर्षीय पूर्व गोरखा सैनिक लीलाबहादुर राई कोरोना वायरस से संक्रमित थे, उनका निधन हो गया है । उनका पिता और दादा जी का घर संखुवासभा जिला में था, लेकिन बाद में वह सुनसरी जिला स्थित इटहरी आकर रहे थे । गोर्खा सैनिक से रिटायर्ड होने के बाद (सन् २००८ में) राई स–परिवार बेलायत चले गए थे । राई लण्डन से करीब २१ किलोमिटर दूरी में स्थित ह्यारो शहर में रहते आए थे ।
राई के परिवार सदस्यों ने बताया है कि उनका निधन लण्डन स्थित नर्थविक पार्क हस्पिटल में हुआ है । राई मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीडित भी थे । साथ में उनका किड्नी प्रत्यारोपण भी हुआ था ।

