Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काेराेना कहर : दिल्‍ली में धारा 144

 

नई दिल्‍ली, एएनआइ।

देश दुनिया में कोरोना ने कहर मचा रखा है। दिल्‍ली में सरकार काफी सतर्कता बरत रही है ताकि इसके संक्रमण में लोग नहीं आ सके। इस कारण दिल्‍ली में धारा 144 लगा दी गई है। इसे आज रात यानि 22 मार्च की रात नौ बजे से 31 मार्च तक की मध्‍य रात्रि 12 बजे तक के लिए लागू किया गया है।

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने इसे लागू किया है। इस कारण अब दिल्‍ली में चार से ज्‍यादा लोग एक जगह पर नहीं खड़े हो सकते हैं और ना ही किसी प्रकार की मीटिंग कर सकते हैं। सरकार ने लोगों की सुरक्षा के कारण यह कदम उठाया है।

यह भी पढें   प्रचण्ड ने केन्द्रीय संयोजन समिति की बुलाई बैठक

इधर पीएम के द्वारा जनता कर्फ्यू को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। लोग सुबह से अपने घरों में हैं। कोई भी बेवजह बाहर नहीं निकल रहा है। लोग एक दूसरे को इस जनता कर्फ्यू के प्रति जागरूक भी करते नजर आ रहे हैं। पीएम ने कहा था यह जनता के लिए जनता के द्वारा उठाया हुआ कदम होना चाहिए जिससे लोग कोरोना के खिलाफ जंग छेड़ कर उसे खत्‍म कर सके। दिल्‍ली की अधिकतर सड़कें सुनसान नजर आईं। बेहद जरूरी काम होने पर ही कुछ लोग दवा दूध के लिए घर से निकले इनकी भी संख्‍या एक्‍का दुक्‍का रही।

यह भी पढें   30 वर्षों से रथयात्रा में सेवा कर रहा सुराना परिवार,15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को बांटा मोही सर्वत

बता दें कि कोरोना पूरे विश्‍व में महामारी की तरह फैल रहा है। दुनिया के कई देशों में इस बीमारी ने अपने पैर पसार लिए हैं। सरकार ने इस बीमारी से सुरक्षा के लिए कई जिलों में लॉकडाउन की भी घोषणा कर चुकी है। केंद्र सरकार के द्वारा लॉकडाउन में दिल्‍ली से सटा उत्‍तर प्रदेश का नोएडा भी शामिल है। यहां से काफी लोग नौकरी करने के लिए दिल्‍ली आते हैं और दिल्‍ली के काफी लोग नौकरी करने के लिए नोएडा जाते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com