Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनगढी में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत

 

२२ मार्च, धनगढी । कैलाली के गोदावरी नगरपालिका ४ में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है । लकडी लेने के लिये जंगल जाते समय रास्ते में पितल जैसा कुछ सामान मिला जिसे घर आकर आग में डालने पर विस्फोट होने से ४० वर्षीय नरबहादुर विक की मृत्यु हुयी है ।
जिला प्रहरी कार्यालय कैलाली का प्रवक्ता तथा प्रहरी नायब उपरीक्षक दक्षकुमार बस्नेत ने जानकारी दिया कि पितल जैसा वस्तु आग में देने पर विस्फोट हुआ या उलटकर विक के शरीर में लगने से मृत्यु हुयी इस बात पर अभी अनुसन्धान चल रहा है ।
प्रहरी ने बताया कि इस घटना सम्बन्ध में सत्य तथ्य की जानकारी प्राप्त करने के लिये इलाका प्रहरी कार्यालय मालाखेती का प्रहरी नायब उपरीक्षक ज्ञानबहादुर विष्ट के नेतृत्व की टोली घटनास्थल के तरफ प्रस्थान कर चुकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *