दक्षिण तरफ से अनियन्त्रित आवागमण पर प्रतिबन्ध लगाना चाहियेः भीम रावल
२२ मार्च, काठमांडू । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) नेता भीम रावल ने सरकार से आग्रह करते हुये कहा है कि दक्षिणी सीमा में अनियन्त्रित आवागमण पर रोक लगायें ।
उन्होंने कहा कि दक्षिणी सीमा में अनियन्त्रित आवागमन को देखते हुये नहीं लगता नेपाल सुरक्षित रह सकता है क्योंकि स्वास्थ्य जांच का प्रबन्ध कुछ कमजोर सा दिख रहा है । उन्होंने कहा कि सरकार को इस अनियन्त्रित आवागमण पर प्रतिबन्ध लगाना चाहिये ।
शनिवार भारत से सुदूरपश्चिम प्रदेश के गड्डाचौकी होकर हजारों की संख्या में लोग भारत से नेपाल प्रवेश किया है । उसी बात को इंगित करते हुये रावल ने लिखा है कि ‘सुदूरपश्चिम प्रदेश के गड्डाचौकी के साथ साथ अन्य भन्सार विन्दु में समस्या देखा गया है । इसलिये हरेक भन्सार में स्वास्थ्यकर्मी, कल्निकल मास्क, सुरक्षा पोशाक, स्वास्थ्य जाँच उपकरण, दवा की अत्यन्त आवश्यक्ता है, तुरन्त भेजें ।

