बिहार में कोरोना वाइरस के संक्रमण से एक की मृत्यु
२२ मार्च, काठमांडू । भारत के बिहार की राजधानी पटना के एम्स अस्पताल में कोरोना वाइरस के संक्रमण से एक ३५ वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुयी है ।
स्थानीय पत्रकार निरज सहाय के अनुसार यह व्यक्ति मूंगेर का था और वह कुछ दिन पहले ही कतार से वापस आया था ।
परीक्षण के बाद उसमें कोरोना का संक्रमण पाया गया है । अब भारत में कारोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या ६ हो गया है ।
इसी प्रकार स्थानीय पत्रकार निरज प्रियदर्शी ने बताया कि बिहार में कोरोना से संक्रमित एनएमसीएच के आइसोलेशन में भर्ती है । वह हाल ही में स्काटल्याण्ड से वापस आया था ।
रविवार से पहले बिहार में कोरोना वाइरस का संक्रमण नहीं पाया गया था ।
इन्डियन मेडिकल रिसर्च एसोसिएशन के अनुसार भारत में कोरोना वाइरस से ३ सौ ४१ लोग संक्रमित पाया गया है ।

