Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) का पहले महाधिवेशन का भव्य शुभारंभ, वर्षा के बीच छाता लेकर पहुंचे रवि और बालेन

 

चितवन, (भरतपुर) 21 जून 026 ।  राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के पहले महाधिवेशन का आगाज आज अपराह्न भरतपुर स्थित गेस्ट हाउस चौर में हुआ। कार्यक्रम स्थल पर अपराह्न ३ बजे के बाद पार्टी सभापति रवि लामिछाने और प्रधानमंत्री बालेन शाह के पहुंचते ही औपचारिक विधिवत शुरुआत हो गई।

इस दौरान मौसम ने करवट बदली और महाधिवेशन स्थल पर हल्की वर्षा होने लगी। छाता ओढ़कर मंच की ओर बढ़ते रवि और बालेन की यह जोड़ी सभी का ध्यान आकर्षित कर रही थी। मंच पर पहुंचते ही दोनों नेताओं ने वहां उपस्थित गणमान्य अतिथियों से हाथ मिलाकर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाया।

यह भी पढें   सुख वहीं बसता है, जहाँ सरलता, प्रेम और समझदारी का संगम हो : बिमल सरार्फ

इस अवसर पर सभापति रवि लामिछाने ने कांग्रेस सभापति गगन थापा को भावुक आलिंगन भी दिया, जिसे राजनीतिक सद्भाव का संकेत माना जा रहा है।

महाधिवेशन का शुभारंभ पारंपरिक घंटी बजाकर किया गया। विशेष बात यह रही कि प्रधानमंत्री बालेन ने स्वयं मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों—जिनमें कांग्रेस सभापति गगन थापा भी शामिल थे—को घंटी प्रदान की। सभी अतिथियों ने एक साथ घंटी बजाकर रास्वपा के इस ऐतिहासिक महाधिवेशन को औपचारिक रूप से उद्घाटित किया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 25 सितबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

इस महाधिवेशन में पार्टी की विधि, नीति और भावी दिशा पर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित होने की संभावना है। हज़ारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह आयोजन रास्वपा के राजनीतिक सफर में एक मील का पत्थर साबित होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com