Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे अनाथलय को सहयोग तथा बिजली चोरी मे ५० गिरफ्तार।

 

कैलास दास ।जनकपुर । गणेश युवा कमिटी के १४ वाँ वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘गणपति सप्ताह २०६९’ अन्तरगत मंगलवार को अनाथ आश्रम मे एक कार्यक्रम के दौरान खाद्यान्न समाग्री के साथ एक फ्रिज भी प्रदान किया गया ।
अनाथ बाल बात्सल्य आश्रम मे कपडा, फलफुल, दूध और फ्रिज वितरण किया गया है ।  साथ ही सर्फ १ बोरा, साबुन २ कार्टुन, बिस्कुट २ कार्टुन, बच्चा का कपडा, चप्पल १० जोडा, जुत्ता मोजा १० जोडा, कैयरम बोर्ड एवं खेलौना, शेरेलेक्स ७ पैकेट, लेक्टोजिन ४ पैकेट, बाटी चम्मच सात सात थान और सेम्पु १ कार्टुन भी वितरण कीया गया है ।
समारोह के  प्रमुख अतिथि धनुषा के प्रहरी उपरीक्षक बसन्त कुमार पन्त ने कहा कि समाजिक क्षेत्र मे कार्य कर रहे युवाओं की यह भूमिका प्रशंसनीय है । युवा देश का भविष्य होता है और युवाओं को सम्मान एवं आगे बढने की प्रेरणा सभी को देना चाहिए ।
जनकपुर के विकास के क्षेत्र मे भी अगर युवा अपना हाथ आगे बढाता है तो जनकपुर को स्वच्छ सुन्दर और पर्यटकीय क्षेत्र बनने मे समय नही लगेगा । उन्होने ये भी कहाँ कि जनकपुर का समाज युवाओं पर सबसे ज्यादा विश्वास रखती है । अभी ठण्ड के मौसम मे जनकपुर के विभिन्न चौक पर आग जलाने का काम जो किया है वो भी बहुत ही प्रशंसनीय है ।
गणेश युवा कमिटी के अध्यक्ष सन्तोष कुमार साह के अध्यक्षता मे हुआ समारोह मे नागरिक समाज के अगुवा अमरचन्द्र अनिल, गौ संरक्षण मञ्च का अध्यक्ष जगदीश महासेठ, गणेश युवा कमिटीका के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र भण्डारी, सरोज साह, सन्तोष महतो, वर्तमान महासचिव पंकज जयसवाल, कोषाध्यक्ष केदार साह, जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के महासचिव ललित साह, व्यापारी नेता शिवशंकर साह हिरा, समाज सेवी गणेश चैतन्य ब्रह्मचारी, जनकपुर सुनचाँदी व्यवसायी संघ का अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता, रामपदार्थ ठाकुर, महावीर युवा कमिटी का संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार साह, पूर्व अध्यक्ष शम्भु साह, प्रमोद साह, प्रमोद कुमार  साह, राम युवा कमिटी का निवर्तमान अध्यक्ष सोहन ठाकुर, नर्सिङ्ग युथ क्लव का अध्यक्ष संजीव सिंह, नेवि संघ धनुषा का संजीव कुमार साह, राजदेवी युवा कमिटी का अध्यक्ष श्याम किशोर मण्डल सहित सभी व्यक्तिओं की सहभागिता थी ।

यह भी पढें   महोतरी जिला में डूबकर चार बालिका की मृत्यु

बिजली चोरी के आरोप मे ५० व्यक्ति गिरफ्तार
जनकपुर । दैनिक १२ घण्टा तक लोडसेडिङ्ग होती आ रही है । १२ घण्टा मे भी कभी चार घण्टा दिन मे तो कभी ६ घण्टा रातमे रहती है । यानी दो बार बिजली आने का समय बाटा गया है । उसके वावजुद भी धनुषा जिला के कुछ गाँवों मे बिजली चोरी करने के आरोप मे ५० व्यक्ति पक्राउ पडे है ।
बिजली के पोल से हुकिङ्ग करके अबैध रुप मे बिजली का प्रयोग कर रहे ५० लोगों को पुलिस के सहयोग मे नेपाल विद्युत प्राधिकरण जनकपुर शाखा ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है । धनुषा निर्वाचन क्षेत्र नं. २ और ५ के कइ गावँ  विकास समिति मे छड्के जाँच के क्रम मे ऊनलोगों को गिरफ्तार किया नेपाल । विद्युत प्राधिकरण जनकपुर शाखा का प्रमुख राजीव सिंह ने जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *