Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत मे नेपाली पत्रकार सम्मानित ।

 

पवन जायसवाल,नेपालगन्ज÷ ।भारत उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनउ मे नेपाली पत्रकार को प्रिन्ट एण्ड इलेक्ट्राँनिक जर्नालिष्ट एशोसियशन नें सम्मान कियागया  ।
एशोसियशन का प्रान्तीय अधिवेशन एवम् जर्नालिष्ट प्रेरणा सम्मान समारोह में बा“के जिले नेपालगन्ज सें विगत ३१ वर्ष सें प्रकाशित होते आरहा जनमत अद्र्ध साप्ताहिक के सम्पादक एवम् वरिष्ठ पत्रकार पूर्ण लाल चुके को लखनउ में जनवरी ५ शनिवार २०१३ को आयोजित एक विशेष समारोह में उत्तर प्रदेश के श्रममन्त्री डा. ओकार अहमद शाह नें प्रशस्ति पत्र एवम् समाजवादी पार्टीका राष्ट्रिय महामन्त्री रामाश्रय प्रसाद कुशवाहा ने स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मान किया ।
नेपाल भारत संयुक्त पत्रकार मञ्च नेपाल समूह के संयोजक समेत रहकर नेपाल और भारत के पत्रकारों के वीच मैत्री सम्बन्ध सुमधुर और सुदृढ  स्थापित करने में और निष्पक्षत तथा स्वतन्त्र लेखनी व पत्रकारिता में सराहनीय कार्य करते आरहेहैं इसलिए प्रिन्ट एण्ड इलेक्ट्रोनिक जर्नालिष्ट एशोसियशन नें कैशरवाग कें रहा राय उमानाथ वली प्रेक्षा गृह लखनउ उत्तर प्रदेश में सम्मान किया गया था ।
उसी अवसर में शान्ति सुरक्षा कायम रखते और अपराधों को नियन्त्रण करने में अतुलनीय भूमिका निर्वाह करने लिए जिला बहराइज मोतीपुर थाना के थानाध्यक्ष (एस.ओ.) कैलाश यादव को भी श्रममन्त्री डा. ओकार अहमद शाह नें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया ।
समारोह में सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार चुके नें नेपाल भारत वीच सदियों सें चलते आरहा सम्बन्धों के उपर प्रकाश डाला और कहा कि राजनीतिक, सामाजिक रुपान्तरण के लिए लगे रहे नेपाली पत्रकारों नेें गणतन्त्र के स्थापना कराने के वाद भी असुरक्षा और विभिन्न कष्टों उठाते आरहे है ।
समारोह में आयोजक प्रिन्ट एण्ड इलेक्ट्रोनिक जर्नालिष्ट एशोसियशन के राष्ट्रिय अध्यक्ष गिरीश चन्द्र कुशवाहा नें एशोसियशन के ओर सें पत्रकारों का २० सुत्रीय  माग मन्त्री शाह मार्फत् उत्तर प्रदेश के मुख्य मन्त्री अखिलेश यादव को हस्तान्तरण किया ।
उत्तर प्रदेश के बहराइच, मथुरा, बनारस, गोरखपुर, श्रावस्ती, झा“सी, लख्खीमपुर, आजमगढ लगायत विभिन्न जिला, अरुणाञ्चल प्रदेश लगायत सें करीब ३ सय पत्रकारों की सहभागिता रही ।
समारोह में श्रममन्त्री शाह, पार्टी के महामन्त्री कुशवाह, समाजवादी पार्टी प्रदेश के महामन्त्री अली अकबर, सूचना विभाग उत्तर प्रदेश के आयुक्त जी.पी. मौर्या, साउथ एशिया युनियन पाकिस्तान की अध्यक्ष तथा लेखिका डा. एलिया इमाम, हरियाण पत्रकार युनियन के अध्यक्ष तथा चण्डिकला टाइम टि.भी. के प्रमुख सम्पादक प्रदीप मशिह, वरिष्ठ पत्रकार बी.सिंह, अशोक यादव, बद्री प्रसाद गुप्ता आजमगढ, अभिमन्यू सैनी मथुरा, ज्ञानेश्वर कुशवाह झा“सी, एशोसियशन के राष्ट्रिय सचिव राजेश अग्रवाल, पत्रकार संघ रुपइडिहा के अध्यक्ष शेर सिंह कशौधन, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव, रज्जा रिज्बी लगायत लागों नें अपना अपना विचार रख्खा ।
समारोह मे सीमावर्ती नानपारा और रुपइडिहा बाजार सें पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्ता, संजय वर्मा, शकील अहमद सिद्दीकी, नेपाल बा“के जिले सें नेपाल क्षयरोग  निवारण संस्था के जिला कार्यक्रम संयोजक माधव राम वर्मा और जनमत अद्र्ध साप्ताहिक एवम् दैनिक नेपालगन्ज के सम्वाददाता पवन जायसवाल का सहभागिता रहा । समारोह को ंएशोसियशन के वरिष्ठ पत्रकार डा. एम.एस. परिहार ने कार्यक्रम संचालन किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com