Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर के युवाओं को खुलकर आगे आने का आग्रह : बरिष्ठ प्रहरी उपरीक्षक

 

कैलास दास ,जनकपुरधाम । श्री गणेश युवा कमिटी को १४ वाँ वार्षिकोत्सव के अवसर पर गणपति सप्ताह कार्यक्रम अन्तर्गत शनिवार नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर तथा दावा वितरण किया गया है । कमिटी के अध्यक्ष संतोषकुमार साह की अध्यक्षता मे संचालित स्वास्थ्य शिविर मे ९० व्यक्ति ने दांत, ५४ व्यक्ति सर्जरी और ३५ महिलाओं ने स्त्री सम्बन्धी बिमारी को उपचार कराया है । स्वास्थ्य शिविर मे डा. कुन्दन मिश्र, डा. रामबाबु साह और डा. सुरेन्द्र कुमार कर्ण ने अपनी सेवा प्रदान की है । शिविर के उद्‍घाटन करते हुए जनकपुर के बरिष्ठ प्रहरी उपरीक्षक माधव जोशी ने कहा कि समाजिक, आर्थिक एवं अन्य क्षेत्र मे युवाओं की भूमिका सराहनीय होती है ।  जिस प्रकार से जनकपुर मे युवा क्लव की संख्या है अगर वे सक्रिय पूर्वक समाजिक क्षेत्र मे काम करे तो जनकपुर को एक नयाँ पहिचान मिलेगा  । जनकपुर के युवाओं को खुलकर आगे आने के लिए आग्रह करते हुए उन्होने ये भी कहा की जनकपुर एक धार्मिक स्थल मात्र नही विश्व मे अपना अलग पहचान भी बना चुका है ।कार्यक्रम मे नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा का अध्यक्ष राम अशिष यादव, पूर्व अध्यक्ष उमेश साह, अशोक रौनियार, मधेश क्रान्ति फोरमक धनुषा के सहसंयोज का जगदीश महासेठ, गणेश चैतन्य ब्रह्मचारी, नागरिक समाज के अगुवा अमरचन्द्र अनिल, नागरिक समाज के रमेश साह कार्यक्रम के संयोजक राजेश कुमार भण्डारी सहित के वक्ताओं ने अपनी अपनी धारणा रखी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *