Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अनिश्चितकाल के लिए आज से सार्वजनिक यातायात सेवा बंद

 

काठमांडू, २३ मार्च । अधिक दूरी के लिए संचालित यातायात सेवा आज से अनिश्चितकालीन रुप में बंद हो गया है । कोरोना वायरस (कोभिड–१९) संबंधी जोखिम को दृष्टिगत करते हुए सरकार ने ऐसा निर्णय लिया है । अब काठमांडू उपत्यका से बाहर जानेवाला और काठमांडू आनेवाला कोई सार्वजनिक सवारी साधन नहीं चलेगी । लेकिन काठमांडू के भीतर सार्वजनिक यातायात सेवा जारी रहेगी ।
राष्ट्र के नाम में संबोधन करते हुए इससे पहले ही प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा था कि चैत्र १० गते के बाद अधिक दूरी में चलनेवाला कोई भी सार्वजनिक सवारी साधन नहीं चलेगी । कोरोना वायरस अधिक क्षेत्र में फैल ना जाए, इसके लिए सरकार ने इसतरह की घोषणा की है । लेकिन अत्यावश्यक सेवा संचालन के लिए कोई भी रुकावट नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *