जनता कर्फ्यु लगाने की तैयारी तथा काेराेना संक्रमण के नियन्त्रण के लिए सरकारी काेष की स्थापना
काठमाडौं २३ मार्च
कोरोना भाइरस के कारण सरकार ने भारत तथा चीन की नाका सात दिनाें के लिए बन्द कर दिया है । नेपाल कोरोना भाइरस के कारण उच्च जोखिम में है इसलिए यह निर्णय किया गया है । मन्त्रीपरिषद् की बैठक में जनता कफ्र्यू लगाने के विषय में भी विचार विमर्श हाेने की जानकारी मिली है । जनता कफ्र्यू लगाने के लिए ही भारत और चीन की सीमा नाकाबन्दी का अभ्यास किया जा रहा है । नाकाबन्दी से जोखिम काे नियन्त्रण करते हुए जनता कफ्र्यु लगाने की तैयारी की जा रही है।
कोरोना संक्रमण नियन्त्रण करने के लिए सरकार ने एक कोष स्थापना की है । उस कोष में नेपाल सरकार ५० करोड रखने का भी निर्णय किया है । उस कोष में प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली के साथ ही मन्त्री अपना एक–एक महिना का वेतन देने का निर्णय किया है। प्रधानमन्त्री और मन्त्री से मात्र ५० करोड रुपया जमा नही हाेने पर प्रत्येक मन्त्रालय से चालु बजट से कुछ रकम कोष में जमा करने का मन्त्रिपरिषद की बैठक ने निर्णय किया है ।
उससे भी अगर रकम नही पूरा हुआ ताे सांसदाें के एक महीने का वेतन कोष में रखा जाएगा । कोष में रकम जमा करने के लिए सर्वसाधारण से भी आग्रह किया गया है । इसी तरह, सशस्त्र प्रहरी अस्पताल काे कोरोना संक्रमण के राेगियाें के मात्र उपचार करने के लिए तंयारी अवस्था में रखने का निर्देशन दिया गया है साथ ही अन्य अस्पतालाै मे भी तैयारी रखने की बात कही गई है ।
मन्त्रिपरिषद् के बैठक मे कोरोना संक्रमण के उपचार में लगे चिकित्सक कों के मनोवल काे उच्च बनाने के लिए शत प्रतिशत प्रोत्साहन भत्ता देने का निर्णय किया गया है । सरकार प्रवक्ता अर्थमन्त्री युवराज खतिवडा ने चिकित्सकाें के लिए आवश्यक पीपीए के लिए सरकार द्वारा व्यवस्था का आवश्यक निर्णय करने की जानकारी दी है । ।

