कोरोना नियन्त्रण में परिचालित स्वास्थ्यकर्मी को मिलेगी पीपीई और प्रोत्साहन भत्ता
काठमांडू, २३ मार्च । नेपाल सरकार ने निर्णय किया है कि कोरोना नियन्त्रण के लिए परिचालित स्वास्थ्यकर्मी को पसर्नल प्रोटेक्टिभ इक्वीमेन्ट –पीपीई) और प्रोत्साहन भत्ता दी जाएगी । आइतबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने ऐसा निर्णय किया है । सरकार को कहना है कि स्वास्थ्यकर्मी के लिए आवश्यक सभी उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा ।
स्मरणीय है, अगर कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रिमित होने का आशंका होता है और वह अस्पताल जाता है तो अभी स्वयम् चिकित्सक ही त्रसित हो जाते हैं । इसीलिए चिकित्सक लोग की मांग अनुसार सरकार ने पीपीई उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है । इतना ही नहीं, अब फ्रन्टडेक्स में रहकर काम करनेवालो चिकित्सकों को ५० प्रतिशत से लेकर सतप्रशित तक प्रोत्साहन भत्ता दी जाएगी ।

