सरकारी कर्मचारी को नहीं मिलेगी छुट्टी
काठमांडू, २३ मार्च । कोरोना वायरस की संक्रमण विश्वव्यापी रुप में फैल रही है । नेपाल भी वायरस के पीडित ना हो, इसके लिए सतर्कता अपनाई जा रही है । कई सार्वजनिक सेवा अवरुद्ध हो गया है, निजी ऑफिस बंद हो चुकी है । लेकिन सरकारी कर्मचारी को छुट्टी मिलेगी या नहीं ? इसकी अन्यौलता कायम ही था । एसी ही अवस्था में सरकार ने निर्णय किया है कि ऐसी परिस्थिति में सरकारी कर्मचारी को कोई भी छुट्टी नहीं मिलेगी ।
आइतबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने ऐसा निर्णय किया है । सरकार ने कहा है कि सार्वजनिक संस्थान और सरकारी निकाय में कार्यरत कर्मचारी को नियमित ऑफिस आना अनिवार्य है । बैठक मे बाद पत्रकारों से बातचीचत करते हुए सरकार के प्रवक्ता एवं सूचना प्रविधि एवं अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा ने कहा कि सरकारी कर्मचारी को कोई भी छुट्टी नहीं है, उन लोगों को नियमित काम में आना होगा ।

