Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना का डरः सप्तरी से जुडे भारत के सीमा नाका बन्द

 

२३ मार्च, सप्तरी । कोरोना वाइरस (कोभिड–१९) के सङ्क्रमण से बचने के लिये सप्तरी प्रशासन ने भारत और नेपाल के बीच का १६ सीमानाका आज से पूर्ण रुप में बन्द किया गया है ।
प्रमुख जिला अधिकारी सुनिल खनाल के अनुसार जिला के तिलाठी कोइलाडी गाउँपालिका–१ स्थित तिलाठी नाका के साथ साथ भारत के साथ जुडे सभी नाकाओं को बन्द किया गया है ।
उन्होंने जानकारी दी कि कोभिड–१९ सङ्क्रमण से सुरक्षित रहने के लिये सभी नाका बन्द करने के बाबजुद भी अत्यावश्यक कार्य के लिये विशेष स्वास्थ्य जांच के बाद आवत जावत की व्यवस्था है ।
उन्होंने बताया कि भारत के बिहार में संक्रमण पाये जाने के बाद नेपाल को सुरक्षित रखने के लिये यह सतर्कता अपनाया गया है । भारत से आने वाले व्यक्ति को क्वारेन्टाइन में रखने की व्यवस्था की गई है जिसके लिये राजविराज के साइकृष्णा अस्पताल को प्रयोग में लाया गया है । उसमें ५० से ६० बेड को तैयार किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *