काठमांडू में एक १९ वर्षीया युवती कोरोना से संक्रमित
काठमांडू, २३ मार्च । एक १९ वर्षीय युवती में कोरोना वायरस की संक्रमण दिखा गया है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री भानुक्त ढकाल से प्राप्त जानकारी अनुसार फ्रान्स से कतार होकर नेपाल आनेवाली युवती में कोरोना वायरस की संक्रमण ‘पोजेटिभ’ पाया गया है ।
सोमबार आकस्मिक पत्रकार सम्मेलन करते हुए स्वास्थ्य मन्त्री ढकाल ने कहा है कि कोरोना से संक्रमित युवती नेपाली नागरिक हैं । कोरोना संक्रमित युवती का उपचार टेकु स्थित शुक्रराज ट्रपिकल तथा सरुवा रोग अस्पताल में हो रहा है । स्मरणीय है, इससे पहले चीन से नेपाल आनेवाले एक व्यक्ति में भी कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ था, लेकिन वह ठीक होकर अपने देश वापस हो चुके हैं ।
कहा गया है कि गत चैत्र ४ गते फ्रान्स से कतार होकर आनेवाली युवती में कोरोना का संक्रमण पाया गया है । स्वास्थ्य मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा ने कहा है कि उस वक्त नेपाल आनेवाले अन्य नागरिकों के बारे में खोजी हो रही है ।

