उद्योगपति चौधरी द्वारा कोरोना कोष के लिए १ करोड देने की घोषणा

काठमांडू, २३ मार्च । उद्योगपति बसन्त चौधरी ने घोषणा किया है कि नेपाल सरकार द्वारा घोषित कोरोना कोष के लिए उनकी तरफ से १ करोड रुपये बराबर का सहयोग प्रदान किया जाएगा । सोमबार एक ट्वीट कर के उन्होंने यह घोषणा की है । उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि नर्भिक अस्पताल एवं बसन्त चौधरी फाउण्डेशन की ओर से सरकार द्वारा गठित कोरोना कोष को १ करोड रुपये बराबर का सहयोग प्रदान किया जाएगा ।
उद्योगपति एवं समाजसेवी चौधरी ने कहा है कि सहयोग अन्तर्गत ५० लाख रुपये नगद और ५० लाख बराबर का अत्यावश्यक मेडिकल सप्लाइज उपलब्ध गराया जाएगा । ट्वीटर में उन्होंने लिखा है– ‘कोरोना वायरस संक्रमण नियन्त्रण के लिए घोषित ‘कोरोना कोष’ में नर्भिक÷बसन्त चौधरी फाउन्डेशन की ओर से सहयोग स्वरुप ५० लाख नगद और थप ५० लाख बराबर का मेडिकल सप्लाइज उपलब्ध कराया जाएगा ।’


