राजेन्द्र राउत ने सौपा 1 नंबर प्रदेश सरकार के कोष में 11 लाख

माला मिश्रा बिराटनगर । नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ प्रदेश 1 का बरिष्ठ उपाध्यक्ष व समाजसेवी राजेन्द्र राउत ने 1 नंबर प्रदेश सरकार के कोरोना सहयोग कोष में 11 लाख रुपये का सहयोग किया है । श्री राउत सोमबार को प्रदेश सरकार के कोष में उक्त राशि सौपा है । प्रदेश सरकार महामारी से बचने के लिए कोष बनाया है । कोरोना संक्रमण से दुनिया त्रस्त है। संकट के इस समय सरकार को माध्यम से असहाय , गरीब लोगों को मदद मिले इस उद्देश्य से उक्त सहयोग करने की बात श्री राउत ने कही है ।
श्री राउत ने उद्योग वाणिज्य संघ प्रदेश 1 आवद्ध संस्थानों को 500 पीस मास्क व 5 लीटर सेनिटाइजर सहयोग किया है ।

